फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Wed, 21 Aug 2024 05:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी आशीष कुमार ने अलीगढ़ रोड स्थित एक विद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंधित सामग्री के साथ किसी को भी परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में यह परीक्षा 23, 24, 25,30 व 31 अगस्त को दो पालियों में प्रस्तावित है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा में कुल 3984 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय- पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का केलकुलेटर, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक पेन आदि सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें