फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संजय हत्याकांड में छानबीन के लिए पहुंची पुलिस

Fri, 21 Jul 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान। हाथरस के एसी मिस्त्री संजय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। इस क्रम में बृहस्पतिवार की शाम को काफी संख्या में पुलिस बल मुरसान के गांव शीतला पहुंच गया। यह देखकर गांव में खलबली मच गई। बताते हैं कि हत्याकांड में फरार आरोपियों की गांव शीतला में रिश्तेदारी है। इस संबंध में पुलिस ने गांव के ही एक घर में छानबीन की है।
विज्ञापन




आरोपियों के रिश्तेदार के यहां से एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है। बता दें कि पांच जुलाई को मनोज कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी साथिनी थाना इगलास अलीगढ़ ने हाथरस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर लाला का नगला में बाइक सवार दो हमलावरों ने उसके भाई संजय हाल निवासी गणेश सिटी कॉलोनी थाना कोतवाली को उसकी दुकान के सामने ही गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें