फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में परेड देख मंत्रमुग्ध हुए अतिथि

Wed, 27 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। डीएम शमीम अहमद खान ने पुलिस लाइन में पुलिस परेड की सलामी ली। डीएम ने शहीदों को नमन करते हुए पुलिस कर्मियों को उनके योगदान से सीख लेने की प्रेरणा दी। डीएम ने सराहनीय सेवाओं के लिये अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को डीजीपी सम्मान पदक से सम्मानित किया। कांस्टेबल वीर सिंह व पुलिस लाइन के बाबू सुभाष चंद्र को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दर्जनभर पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। भव्य परेड के दौरान सशस्त्र पुलिस बल ने हर्षफायर कर तथा पीएसी बैंड की मधुर स्वर लहरियों के बीच सशस्त्र पुलिस, वज्र वाहन, कोबरा मोटर साइकिल दल, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी, स्काउट, पुलिस रेडियो शाखा तथा फायर बिग्रेड के कदमताल ने समारोह में चार चांद लगा दिये। इस अवसर पर मुख्य रूप से डीजे जय शील पाठक, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीओ सिटी प्रीति सिंह, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, एसडीएम केपी सिंह तोमर, डीआईओएस जेके मलिक समेत कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें