न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस लाइन में चल रही आगरा जोन स्तरीय अंतर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन भी महिला-पुरुष पुलिस कर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां पर हुई 10 हजार मीटर दौड़ में नितिन और मोना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
-10000 मीटर दौड़ पुरुष में नितिन कुमार हाथरस प्रथम, अंकुर यादव हाथरस द्वितीय, देवेंद्र प्रताप आगरा तृतीय रहे।
-10,000 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में मोना हाथरस प्रथम, हेमा हाथरस द्वितीय और कविता कासगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-110 मीटर पुरुष वर्ग की बाधा दौड़ में विश्ववीर सिंह अलीगढ़ प्रथम, लक्ष्मीनारायण हाथरस द्वितीय और सुनील कुमार हाथरस तृतीय रहे।
-100 मीटर बाधा दौड़ महिला क्षमा यादव हाथरस प्रथम सुधा हाथरस द्वितीय शिल्पी हाथरस तृतीय
-400 मीटर पुरुष वर्ग की बाधा दौड़ में विश्ववीर सिंह अलीगढ़ प्रथम, अविनाश हाथरस द्वितीय और दीपक आगरा तृतीय।
-400 मीटर महिला बाधा दौड़ में अभिलाषा हाथरस प्रथम, रविता अलीगढ़ द्वितीय, सुधा हाथरस तृतीय।
-3000 मीटर स्टीपल चेज पुरुष में रिकित आगरा प्रथम, दिग्विजय आगरा द्वितीय।
-3000 मीटर स्टीपल चेज महिला अंजना हाथरस प्रथम, रविता अलीगढ़ द्वितीय।
-भाला फेंक पुरुष वर्ग में ललित हाथरस प्रथम, विजयपाल आगरा द्वितीय, बजरंग फिरोजाबाद तृतीय।
-महिला वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में सुजाता विजयी रहीं।
-400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में हिमांशु आगरा प्रथम, विजयपाल आगरा द्वितीय, अविनाश हाथरस तृतीय।
-400 मीटर दौड़ महिला शगुफा तौहीद हाथरस प्रथम, आरती हाथरस द्वितीय, प्रेम कांति एटा तृतीय।
-हेमर थ्रो पुरुष में अंकुर कुमार एटा प्रथम, नरेंद्र आगरा द्वितीय, सचिन राना फिरोजाबाद तृतीय।
-हेमर फेंक महिला में रविता अलीगढ़ प्रथम, मोना हाथरस द्वितीय, प्रेम कांति एटा तृतीय।
-त्रिकूद पुरुष में विजय अत्री हाथरस प्रथम, आदेश आगरा द्वितीय, लक्ष्मीनारायण हाथरस तृतीय।
-त्रिकूद महिला में अभिलाषा हाथरस प्रथम, रचना हाथरस द्वितीय, संगीता अलीगढ़ तृतीय।
-5000 मीटर दौड़ पुरुष में दिग्विजय आगरा प्रथम, विकेश द्वितीय, सुजीत फिरोजाबाद तृतीय।
-5000 मीटर दौड़ महिला में सरस्वती शर्मा हाथरस प्रथम, सुजाता हाथरस द्वितीय।
-400 मीटर रिले दौड़ पुरुष में आगरा प्रथम, हाथरस द्वितीय, अलीगढ़ तृतीय।
-400 मीटर रिले दौड़ महिला में हाथरस प्रथम, अलीगढ़ द्वितीय रहे।