फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जटोई में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, बौद्ध कथा में हुआ था बवाल

Thu, 12 Jan 2023 08:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद के गांव जटोई में हुए बवाल के बाद पूरे दिन गांव छावनी में तब्दील रहा। काफी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी गांव में डेरा जमाए रहे। पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन
जटोई में बौद्ध कथा - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव जटोई में बुधवार को हुए बवाल के बाद बृहस्पतिवार को पूरे दिन गांव छावनी में तब्दील रहा। काफी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी गांव में डेरा जमाए रहे। पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी एक तहरीर दी गई है। जिला प्रशासन ने इस धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति को निरस्त कर दिया है। ऐसे में यह धार्मिक आयोजन अब रुक गया है। इधर, गांव में कई राजनेता भी पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


सादाबाद क्षेत्र के गांव जटोई में सात जनवरी से एक धार्मिक कार्यक्रम (बौद्ध कथा) शुरू किया गया था। इसकी अनुमति भी ली गई  थी। यह धार्मिक कार्यक्रम 15 जनवरी  तक चलना था। इसमें बाहर के भी लोग शामिल थे। इस आयोजन  के दौरान कुछ विवादित गतिविधियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए।

इसकी सूचना कुछ लोगों ने इलाके की पुलिस चौकी के एसआई नवीन कुमार को दी, तो बुधवार की शाम को चौकी प्रभारी नवीन कुमार व एक कांस्टेबल अनिल कुमार इस वीडियो की जांच के लिए वहां पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से पुलिसकर्मियों का विवाद हो गया। 

इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। ऐसे में खासा हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। वहीं आयोजकों का यह आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने वहां बल प्रयोग किया है और महात्मा बुद्ध व डॉ.आंबेडकर का अपमान किया है। 

विज्ञापन

आयोजन निरस्त

अधिकारी काफी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए थे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के आगे के आयोजन को निरस्त करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को भी एसडीएम सदर राजकुमार, सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह कई थानों के पुलिस बल व पीएसी के साथ गांव में मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के चलते यह धार्मिक आयोजन नहीं हुआ। 

राजनेता भी पहुंचे गांव में, ली मामले की जानकारी
बृहस्पतिवार की सुबह प्रशासन के धार्मिक कार्यक्रम रुकवा दिया, तो एक समाज के काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। वहां भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारी भी पहुंच गए। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और यह भी कहा कि वह कानून अपने हाथ में न लें और धैर्य बनाए रखें।

इन लोगों को समझाया-बुझाया। दोपहर को पूर्व केंद्रीय मंत्री  रामजीलाल सुमन व रालोद विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी भी वहां पहुंचे। इन राजनेताओं ने पूरे मामले की जानकारी ली और लोगों से अपील की कि वह शांति बनाए रखें। इन राजनेताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता की।

प्रशासन नहीं दे पाया कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा : भीम आर्मी
इस सिलसिले में भीम आर्मी के मंडलीय संगठन मंत्री कमल सिंह वालिया का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति लेकर किया गया था, लेकिन प्रशासन सुरक्षा नहीं दे पाया। इस कार्यक्रम में कुछ गुंडे किस्म के लोगों ने आकर व्यवधान किया और बाद में पुलिस ने भी अभद्रता की है। इसके अलावा पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। उनका कहना था कि उनकी अधिकारियों से वार्ता हुई है। अधिकारियों ने मुकदमे समाप्त करने का आश्वासन दिया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें