होली के त्योहार पर हसायन के मोहल्ला अहीरान में होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस ने लोगों से अभद्रता की। विरोध करने पर शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने यादव समाज के पुरुष एवं महिलाओं को जातिसूचक शब्द बोलते हुए एवं अधिकारों का नाजायज फायदा उठाते हुए बल प्रयोग किया। बर्बर तरीके से डंडों से पीटा।
अखिल भारतीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष डॉ. भरत यादव (सर्जन) के नेतृत्व में 12 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल एसपी निपुण अग्रवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हसायन पुलिस पर यादव समाज के लोगों से बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि होली के त्योहार पर 25 मार्च को लगभग दोपहर एक बजे कस्बा हसायन के मोहल्ला अहीरान में होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस ने लोगों से अभद्रता की। विरोध करने पर शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने यादव समाज के पुरुष एवं महिलाओं को जातिसूचक शब्द बोलते हुए एवं अधिकारों का नाजायज फायदा उठाते हुए बल प्रयोग किया। बर्बर तरीके से डंडों से पीटा। इसमें कई लोग चोटिल हुए और हड्डी भी टूट गई। जबरन लोगों को घरों में से खींचकर थाने ले गए एवं फर्जी मुकदमा दर्ज करके भय पैदा किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि जब महिलाएं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए गई तो पुलिस के दबाव में उनको वहां से भगा दिया गया। निर्दोष लोगों को जेल भी भेजा गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।