पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त आज केंद्र सरकार की ओर से जारी की जाएगी। यह किस्त जिले में 1.78 लाख किसानों के खाते में सीधे भेजी जाएगी।
किस्त जारी होने के लिए सभी ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा। किस्त जारी होने के साथ ही कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। डीडी कृषि हंसराज ने बताया कि किसानों को किस्त जारी होने के बारे में विभिन्न माध्यमों से अवगत करा दिया गया है।