मई के नारायण इंटरनेशनल स्कूल में पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित। संवाद
- फोटो : samvad
आगरा में आयोजित ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में सादाबाद के नारायण इंटरनेशनल स्कूल ने पांच स्वर्ण, आठ रजत व 12 कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
आगरा में यह चैंपियनशिप वीबीएम आगरा ताइक्वांडो अकादमी व डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप में नारायण इंटरनेशनल स्कूल के प्रेरित चौधरी, दीपेंद्र, करन व हिमांशु ने स्वर्ण पदक, गौरव छोकर, चिराग ठेनुआं, जिया, नितिन छोकर, यश चौधरी, यश वर्मा,आदित्य चौधरी, आदित्य भरंगर, पंछी, हिमांशी ने रजत पदक तथा अवनि, मुकुल, मनोज जुरैल, प्रवीन, कृष्णा चौधरी, अनिकेत, अरुण सारस्वत व मानवी ने कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह, विद्यालय के निदेशक प्रोफेसर हरीश चौधरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। संवाद