नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुई नेशनल कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद के जिला अध्यक्ष एवं पंचायत राज विभाग के कर्मचारी चंद्रपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, दिनेश कुमार ने कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता में भाग लिया था। दीवान सिंह ने 100 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया था। उनके प्रतिभाग करने पर डीएम, डीपीआरओ, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह पेशकार, योगेश सारस्वत, मनोज बाबू, राजीव आदि मौजूद रहे।