फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : ऑनलाइन फॉर्म के साथ लगाया गया फोटो साथ लाना होगा

Tue, 13 Jun 2023 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15 जून को छह परीक्षा केंद्रों पर होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को वही फोटो साथ लेकर जाना होगा, जो उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड किया था। अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र, उसकी दो फोटो कॉपी व वैद्य फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। इनके बिना उन्हें प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन




परीक्षार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक से दर्ज की जाएगी। इस परीक्षा में 2636 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो पर्यवेक्षकों को तैनाती की गई है। प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा।



पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश एक घंटा पहले शुरू हो जाएगा। परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति निर्धारित समय से 15 मिनट पहले मिलेगी। परीक्षा केंद्र और परीक्षा कक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे। संवाद
विज्ञापन





इस प्रकार मिलेंगे नंबर
परीक्षा में एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग है। प्रत्येक सही प्रश्न पर दो अंक दिए जाएंगे। कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थी से प्रवेशपत्र की एक फोटोयुक्त प्रति प्रथम पाली में ही अनिवार्य रूप से जमा करा लेंगे। यदि प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर शीट पर कोई गलती है तो अभ्यर्थी उसे 15 मिनट के भीतर कक्ष निरीक्षक से बदलवा सकते हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी ही गई हैं। सीट प्लान तैयार किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें