फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेंडू नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल

Wed, 24 May 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नव निर्वाचित मेंडू नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा के निर्वाचन के खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में मतगणना में हेराफेरी करने, मृत और जेल में बंद व्यक्तियों के वोट डलवाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन





नगर पंचायत अध्यक्ष मेंडू के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहीं मीनू गुप्ता ने यह याचिका दाखिल की है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय प्रशासन उन्हें अध्यक्ष पद के निर्वाचन में भाग लेने से हतोत्साहित कर रहा था। उनके द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किए गए आवेदन को वापस कराने का दबाव बना रहा था। प्रचार-प्रसार में भी बाधा पहुंचाई गई, फिर भी उन्होंने निर्भीक होकर होकर चुनाव में भाग लिया। मतदान के दिन याची को भरपूर जनसमर्थन और वोट मिले।



मीनू का आरोप है कि मतदान में मृत व्यक्तियों के वोट भी डलवाए गए। उन्होंने याचिका में कहा है कि यदि ईमानदारी से निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई होती तो उनका निर्वाचित होना तय था। उन्होंने मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन कराकर पुनः मतगणना कराए जाने की मांग की है। मीनू के अधिवक्ता यज्ञदत्त गौतम व अजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि चुनाव याचिका स्वीकार कर ली गई है।न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि चार जुलाई नियत की गई है। संवाद
विज्ञापन





चुनाव के दौरान मतगणना की प्रकिया पूरी तरह से कैमरे की निगरानी में हुई है। जो प्रत्याशी हार गया है, वह तो आरोप लगा सकता है। मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

-सचेंद्र कुशवाहा, नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें