धूप में छाता लगाकर जाती युवती।
- फोटो : Samvad
लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों का धूप में निकलना मुहाल हो गया है। जेठ की दोपहरी आग बनकर बरस रही है। पारा चढ़ने के साथ साथ लू के थपेड़े भी कहर ढहा रहे हैं। लोग घरों में कैद रहने को विवश हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया।
सोमवार की सुबह से ही गर्म हवाओं का दौर चालू को गया। गर्मी के कारण लोगों का गला सूखने लगा है। सूरज तपिश ने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।