गेस्ट हाउस पर लोगों की समस्या सुनते सांसद राजवीर सिंह दिलेर।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
सांसद राजवीर दिलेर ने गेस्ट हाउस पर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर निर्देश दिए।
गेस्ट हाउस पर क्षेत्र से आए लोगों ने बिजली, आवारा पशुओं, राजस्व से संबंधित समस्याएं रखी। सांसद ने वहां मौजूद एसडीएम विजय शर्मा को निपटारे के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिले पर संबंधित विभाग के अधिकारी से बात कर समस्या निपटारे के निर्देश दिए। पिछले समय में समस्या के निदान की प्रगति के विषय में जानकारी ली। गांव पोरा के राशन डीलर के खिलाफ काफी ग्रामीणों ने शिकायतें की। सांसद ने इसकी जांच के लिए एसडीएम तथा सप्लाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक यशपाल सिंह, भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया, बबलू सिसौदिया, बृजेश चौहान जिला भाजपा उपाध्यक्ष, सप्लाई इंसपेक्टर सुनीता, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, उदय सिंह चौहान, ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार, कृष्णा यादव, अमन गुप्ता, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, सुधीर सिंह, लोकेश जादौन, रामदास वाल्मीकि आदि थे।