फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे ट्रेक की मरम्मत के ब्लॉक से परेशान यात्री

Tue, 19 Sep 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन की एक नंबर लाइन पर पिछले कई दिन से मरम्मत का काम चल रहा है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक पर कॉशन लगाए जाने के कारण अंत समय तक प्लेटफार्म का निर्धारण न होने के चलते यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन





सामान्य तौर पर हाथरस सहित किसी भी स्टेशन पर कर्ई घंटे पहले ही प्लेटफार्म का निर्धारण कर दिया जाता है, लेकिन हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर इस व्यवस्था में बड़ी दिक्कत सामने आ रही है। दरअसल स्टेशन की एक नम्बर लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके लिए टीम द्वार दिन में कई बार लम्बे समय के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।



यहां अहम है कि ब्लॉक दिया जाना संचालन टीम पर निर्भर है, लेकिन ब्लॉक खत्म किया जाना ट्रैक पर काम करने वालों पर निर्भर है। ऐसे में अक्सर ही ट्रेन आने के अंत समय पर ब्लॉक क्लीयर किया जाता है। तब तक प्लेटफार्म की घोषणा किया जाना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में यात्री ट्रेन आगमन के अंत समय तक प्लेटफार्म के बदले जाने के डर से जूझते हैं। अंत समय पर प्लेटफार्म निर्धारण किया जाना यात्रियों के लिए दिक्कत बन गया है। माना जा रहा है कि अभी कुछ और दिन यात्रियों को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें