फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लगातार दूसरे दिन निरस्त रहीं पैसेंजर ट्रेन

Sat, 29 Jun 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी मथुरा व कासगंज के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोलकत्ता-आगरा एक्सप्रेस भी करीब घंटे देरी से पहुंची सिटी स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी हाथरस सिटी स्टेशन से सुबह करीब सवा छह बजे मथुरा होते हुए अछनेरा जाने वाली 05347 पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही। दोपहर करीब एक बजे कासगंज जाने वाली 05348 पैसेंजर भी निरस्त रही। इधर, कोलकाता से आगरा कैंट के बीच चलने वाली साप्ताहिक 13167 एक्सप्रेस को कागसंज के नदरई में पुल निर्माण के चलते तीन घंटे की देरी से संचालित किया गया। यह ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे देरी से चल रही थी। ऐसे में पुल निर्माण के कारण एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीआरओ इज्जतनगर मंडल राजेंद्र सिंह का कहना है कि पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

मुझे नहीं मालूम था कि आज भी ट्रेन रद्द है, अगर पता होता तो स्टेशन पर नहीं पहुंचता। अब यहां से वापस जाना पड़ रहा है। ,,,,,,,,,हरिओम निवासी गांव कचौरा, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन



सुबह शहर आया था। सोचा था कि दोपहर वाली ट्रेन से पुरदिलनगर लौट जाऊंगा, लेकिन यहां पता चला कि ट्रेन निरस्त है। ,,,,,,पूरन सिंह, निवासी पुरदिलनगर, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें