कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पुरा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार देर रात ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। त्रिपुरा के अगरतला तुलसना मारक पारा निवासी पीयूष (50) पुत्र सतेंद्र अपनी बेटी के साथ हरियाणा से त्रिपुरा जा ट्रेन में जा रहे थे। देर रात वह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पोरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।