फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन दिन में पांच मौतों से सिकंदराराऊ में दहशत

Sun, 09 Jun 2024 04:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। नगर में पिछले तीन दिन में पांच मौत हो चुकी हैं। इनमें युवाओं के साथ बुजुर्ग भी शामिल हैं। शनिवार की सुबह नयांगज बाजार निवासी पं. प्रेमचंद्र शर्मा की एकाएक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

सबसे पहली मौत तीन दिन पूर्व मुन्नालाल दीक्षित की 100 वर्षीय मां की हुई थी। गंगाघाट पर अंतिम संस्कार के बाद उनके युवा बेटे प्रदीप दीक्षित की हृदयाघात से मौत हो गई। शनिवार की रात केबल स्वामी 40 वर्षीय शरद माहेश्वरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी स्वर्गीय भास्करचंद्र जाजू की 91 वर्षीय पत्नी की भी अचानक मौत हो गई। शनिवार की सुबह मोहल्ला नयागंज निवासी 85 वर्षीय पं. प्रेमचंद्र शर्मा सही सलामत सोकर उठे थे। चक्कर आने के बाद उनकी मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों से लोगों में दहशत है।
नगर की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मिथलेश वार्ष्णेय ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए भीषण गर्मी घातक साबित हो रही है। लोगों को गर्मी से बचकर रहना चाहिए। दोपहर को जरूरी न हो तो घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। जरा भी परेशानी होने पर तत्काल डाॅक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें