फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुखार से दो लोगों की मौत से अंडौली में दहशत

Thu, 02 Nov 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अंडौली में बुखार से महिला की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अंडौली में बुखार से दो दिन के भीतर एक वर्षीय बालक व महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बुखार के चलते कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार के नाम पर दवाएं वितरित कर खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन




गांव अंडौली में गीता (27) पत्नी आशीष उर्फ राहुल कुमार को 28 अक्तूबर को हल्का बुखार आया था। उन्हें अलीगढ़ के निजी अस्पताल में 29 अक्तूबर को भर्ती करा दिया गया। वहां जांच में गीता की प्लेटलेट्स कम आईं। 30 अक्तूबर को गीता की मृत्यु हो गई, जबकि मंगलवार को गांव के दूसरे छोर पर एक वर्षीय बालक रिंकू पुत्र पन्नालाल की बुखार से उपचार होने के दौरान मौत हो गई।



बुखार से लगातार हो रही मौतों के कारण ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम पंचायत अंडौली के पूर्व प्रधानपति शेर सिंह व प्रधानाचार्य रामू प्रसाद शर्मा का कहना है कि गांव में बुखार के प्रकोप पर स्वास्थ्य विभाग लगाम नहीं लगा पा रहा है। गांव के ज्यादातर मरीजों की मौत अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है।
विज्ञापन




प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुश सिंह ने बताया कि मासूम व महिला की मौत की जानकारी के बाद गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाकर दवा का वितरण कराया गया है। शिविर में 47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 19 मरीज बुखार पीड़ित मिले। खून की जांच कराने पर इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। बृहस्पतिवार को भी शिविर लगाकर दवा वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें