फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से दें शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल पहल के तहत दीक्षा एवं रीड एलांग एप का अधिक प्रयोग करने के निर्देश दिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निपुण भारत मिशन के बारे में बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत मार्च 2023 तक निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए छात्र-शिक्षक अनुपात 20 या इससे कम वाले विद्यालयों को चयनित किया गया है। मार्च 2024 तक निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षक छात्र अनुपात 21 से 30 के मध्य वाले विद्यालयों को चयनित किया गया है। मार्च 2025 तक निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए छात्र-शिक्षक अनुपात 31 से अधिक वाले विद्यालयों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

समस्त शिक्षकों में निपुण भारत मिशन की समझ के लिए यू ट्यूब सेशन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया माह जुलाई और अगस्त में गूगल लिंक के माध्यम से 756 विद्यालयों में जिले के 37 प्रतिशत बच्चों द्वारा निपुण लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है। एनएएस सर्वे के अनुसार गत वर्ष 30 प्रतिशत थे। उन्होंने खाद्यान्न की उपलब्धता के बारे में बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन से विद्यालयों के लिए धनराशि आवंटित की गई है।
सीडीओ ने सभी अधिकारियों को शिक्षक डायरी एवं समय सारणी के अनुसार सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। शिक्षा में डिजिटल पहल के अंतर्गत दीक्षा एवं रीड एलांग ऐप का अधिकाधिक प्रयोग कराए जाने के निर्देश दिए। जिले में स्मार्ट क्लास से शिक्षण कार्य काराए जाने वाले प्रधानाध्यापकों को पुरस्कृत कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मिड-डे-मील योजना के तहत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा भत्ता के उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डायट मेंटर द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष सपोर्टिव सुपरविजन न करने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सभी अधिकारियों से पांच-पांच विद्यालयों का प्रतिमाह निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें