फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एटा रोड बाईपास पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य रोका

विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज का काम रोकते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एटा रोड बाईपास पर रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे ओवरब्रिज के कार्य को सोमवार की सुबह नगर के लोगों ने रोक दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जब तक बाईपास पुल के सहारे सर्विस रोड नहीं बनेगा, पुल नहीं बनने देंगे। काम बंद कराने के बाद लोगों ने एसडीएम व एनएचआई को सर्विस रोड बनने को लेकर ज्ञापन दिया।
उल्लेखनीय है कि एनएच 91 के इस भाग का काम पहले ही देरी से शुरू हुआ था। पनैठी अलीगढ़ से भदवास एटा तक निर्माण का ठेका ब्रजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। जब कि भगवास से एटा तक का काम अन्य कंपनी कर रही है। एटा से भदवास तक का एनएच पूरी तरह बन गया है जब कि इधर का काम अधर में लटका हुआ था।
विज्ञापन

सराय बाईपास से रेलवे लाइन होते हुए बाईपास मंडी समिति तक बनेगा। अब तक रेल विभाग से ऊपरगामी पुल की एनओसी कुछ दिन पूर्व ही मिली थी। सोमवार को नगर के मोहल्ला गोसगंज, गढ़ी बुद्धू खां, नौखेल के लोगों ने कार्य को रोत दिया। लोगों का कहना है कि सर्विस रोड न होने के चलते उनको खेतों तक जाने में परेशानी होगी, जलभराव होगा।
सोमवार को काम रुकते ही कोतवाल अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे गए और लोगों को समझाया कि यह काम एनएच अथॉरिटी करा सकती है। इसके बाद लोग एसडीएम वेद सिंह चौहान के पास पहुंचे तथा मांग को लेकर ज्ञापन दिया। इधर, निर्माण संस्था के योगेश यादव ने लोगों से कहा कि वे एनएच अथॉरिटी से संपर्क करें। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही हम काम कर पाएंगे।
विज्ञापन

अंडरपास को लेकर भी ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन
इससे पूर्व जीटी रोड पर गांव महामई के लिए अंडरपास बनाने को लेकर ग्रामीणों ने कई माह तक धरना प्रर्दशन किया था। ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास न बनने के चलते कई किमी पैदल चल कर गांव तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों के प्रयास के बाद अंडरपास बना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें