संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जनपद में बुखार से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को बुखार ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी एक युवक की जान ले ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश को पिछले तीन चार दिनों से बुखार आ रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच उसने कोई दवा नहीं ली और घर पर ही पड़ा रहा। सोमवार को अचानक से उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई।
जिससे वह बेहोश हो गए। यह देख परिवार के लोग घबरा गए और फिर ओमप्रकाश को उनकी पत्नी अनीता देवी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।