हाथरस। साथी से मारपीट के विरोध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग हाथरस की आपात कालीन बैठक बुलाई गई। सर्वसम्मति से इंजीनियर विनोद कुमार के साथ आठ फरवरी को हुई मारपीट की घटना के मामले में संघ ने न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। इस मौके पर संघर्ष समिति के चेयरमैन डीडी अग्रवाल ने कहा कि अवर अभियंता द्वारा विभागीय पत्रों द्वारा भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। खंड के सभी अवर अभियंता इस प्रकार के पत्रचार से प्रताड़ित हैं, इसलिए इस प्रताड़ना का अंत नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बैठक में अफसार अली, नीरज पाठक, रवि यादव, सुरेशचंद, राजकुमार, सरदार सिंह, आईपी रावत, राजकुमार प्रथम, सत्यप्रकाश, विनोद कुमार, सुनील पाठक, मुनेंद्र देव स्वरूप, पुष्पेंद्र सिंह, प्रकाशचंद आदि उपस्थित थे।