विकास भवन का निरीक्षण करती डीएम अर्चना वर्मा।
- फोटो : संवाद
विकास भवन परिसर में स्थित कार्यालयों का डीएम अर्चना वर्मा ने मंगलवार सुबह औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचने के बाद सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र विकास भवन पहुंचे। डीएम ने गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
डीएम को निरीक्षण के दौरान डीडीओ कार्यालय में पीडी राजेश कुरील, प्रधान सहायक इंद्र मोहन गौड, लेखाकार निर्मल कुमार अग्रवाल, कनिष्ठ सहायक दीपांकर दीक्षित गैरहाजिर मिले। कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, में जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह, कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में पवन मिश्रा गैरहाजिर मिले। कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रावि दल अधिकारी में वरिष्ठ सहायक आलोक माहेश्वरी एक मार्च से अनुपस्थित चल रहे थे। कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी में सहायक सांख्यिकी अधिकारी विमल कान्त गौतम, विजय कुमार, कार्यालय उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड में वरिष्ठ सहायक सूर्य प्रकाश, कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी में कम्प्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र मोहन, कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में कनिष्ठ सहायक ऋषभ कुमार, कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता में एआर कॉपरेटिव सन्तोष कुमार यादव, मुकेश कुमार, सत्यपाल सिंह, गैरहाजिर मिले।
कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य में मत्स्य विकास अधिकारी बलवीर सिंह, कार्यालय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी धर्मशीला गैरहाजिर मिली। डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का 14 मार्च व गैरहाजिर तिथियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने निर्देश दिए। उन्होंने अनपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिकाओं के अवलोकन करने परउपस्थिति पंजिकाओं में सहायक अभियेता, अवर अभियन्ता एवं अन्य फील्ड स्टाफ के नाम अंकित नहीं पाए गए।