पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन नौ फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन 30 सितंबर तक संचालित की जाएगी। ट्रेन जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को व मऊ से प्रत्येक सोमवार को चलाई जाती है। जोकि अगले दिन हाथरस सिटी 04.55 बजे पहुंचती है। मऊ से सोमवार को हाथरस सिटी पर 19.02 बजे पहुंचती है।