फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साइबर हमले के बाद ऑनलाइन टिकट व्यवस्था तीन दिन से ठप

Fri, 28 Apr 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बना टिकट काउंटर।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
साइबर ठगों ने रोडवेज के टिकट वितरण सिस्टम को हैक कर लिया है। इस कारण टिकट सिस्टम भी प्रभावित हो रहा है। तीन दिन से सिस्टम प्रभावित होने के कारण हाथरस डिपो को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान है। यात्रियों को हाथ से बनाकर टिकट दिया जा रहा है। इस कारण यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में एक प्राइवेट कंपनी को मुख्यालय से स्मार्ट ईटीएम का टेंडर हुआ। इस नई मशीन में कई विकल्प हैं। यह मशीन मशीन वाईफाई से भी काम करती है। स्मार्ट कार्ड भी इस मशीन में काम करते हैं। साइबर ठगों ने रोडवेज के टिकट सिस्टम में सेंध लगाते हुए हैक कर लिया है। सिस्टम के हैक होने के चलते टिकट बुकिंग प्रभावित है।



इसके अलावा यात्रियों को बसों में हाथ से बनाकर टिकट वितरण किया जा रहा है। तीन दिन में हाथरस डिपो को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र वर्मा का कहना है कि सिस्टम के प्रभावित होने से निगम को लाखों रुपये का अब तक नुकसान हुआ है। जल्द सिस्टम को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-

अब बस में सफर करने के दौरान हाथ से टिकट बनाकर दिया जा रहा है। इस कारण यूपीआई से भुगतान नहीं हो रहा है। सफर में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-राजू, यात्री



रोडवेज बस में सफर के दौरान यूपीआई से भुगतान कर रहे थे। अब दो दिन से यूपीआई से भुगतान नहीं हो रहा है। यात्रा के दौरान हाथ से बना टिकट लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-मुन्ना, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें