फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिटिया प्रकरण में चारों अभियुक्तों की हुई ऑनलाइन पेशी, अगली सुनवाई दो फरवरी को

Fri, 27 Jan 2023 08:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के चर्चित बिटिया प्रकरण में पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने से सुनवाई नहीं हो सकी। अभियुक्तों की वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से पेशी हुई।अब मामले में दो फरवरी को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
हाथरस के जनपद न्यायालय में बिटिया प्रकरण सुनवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि लिंक कोर्ट में इन अभियुक्तों की वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से पेशी हुई। अब मामले में दो फरवरी को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दरिंदगी हुई थी। कुछ दिन बाद इस युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस युवती की मौत से पहले ही चारों अभियुक्त संदीप, रवि, रामू व लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था। यह चारों अभियुक्त अभी तक अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।

मामला काफी सुर्खियों में रहा था। मामले में सीबीआई ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। 27 जनवरी को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) के अवकाश पर होने की वजह से लिंक कोर्ट में आरोपियों की वीसी के माध्यम से पेशी हुई। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अब अगली तिथि दो फरवरी नियत की है। सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच वादी भी मुकदमे की पैरवी के लिए आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें