फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 01 Sep 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लुटसान के रजबहे के निकट बृहस्पतिवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
विज्ञापन



अलीगढ़ निवासी राधेश्याम पुत्र रामकिशोर अपनी पत्नी देवेश और पांच वर्षीय बेटे उमंग के साथ बाइक से एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी में अपनी ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार की शाम को वह वहां से लौट रहे थे। दूसरी तरफ गांव लोधीपुर निवासी 44 वर्षीय भूपाल सिंह पुत्र दौजीराम अपनी बाइक से सासनी से कैलोरा चौराहे की तरफ जा रहे थे। गांव लुटसान के रजबहे के निकट दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकें गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं और बाइक सवार राधेश्याम, उनकी पत्नी और पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।



दूसरी बाइक पर सवार भूपाल भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने भूपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। और राधेश्याम, उनकी पत्नी और बेटे का उपचार किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी। समाचार लिखे जाने पा दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन





इधर, बृहस्पतिवार की देर शाम एटा के तिलकनगर निवासी संतोष पुत्र हरिकांत अपनी बाइक से सासनी के मोहल्ला चामड़ में अपने रिश्तेदारी में आ रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर राजमार्ग पर गंदे नाले के निकट पहुंचे, वैसे ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। वह बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें