क्षेत्र के गांव हड़ौली स्थित ओवरब्रिज के पास जेसीबी और मोपेड की टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जेसीबी चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार की शाम गांव हड़ौली स्थित ओवर ब्रिज के पास मोपेड सवार 55 वर्षीय सियाराम पुत्र रंजीत निवासी हड़ौली की मोपेड में जेसीबी ने टक्कर मार दी। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके का फायदा उठाकर जेसीबी लेकर फरार हो गया। सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव पहुंच गए। मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस जेसीबी चालक की तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोग घायल
सासनी। आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित 14 नंबर भट्ठा के निकट ई–रिक्शा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे दो लोग घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में नजरीन पत्नी भूरा खां, कालू पुत्र शौकत अली निवासी गांव भूरा नगला शामिल हैं। संवाद