सादाबाद पुलिस ने 25 जून रात को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कस्बा के मुरसान चौराहा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो युवकों में यह शामिल था।
कार्यवाहक क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि सौरभ कटारा निवासी कृष्णानगर कोतवाली पर सूचना दी थी कि 25 जून रात नौ बजे वह मोबाइल की दुकान पर बैठा था, तभी आरोपी राहुल व नरेश ने दुकान पर आकर उससे चौथ की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने तमंचा से फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र शेर सिंह निवासी समदपुर को नगला जयलाल मोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।