फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मताधिकार नहीं मिलने पर भूख हड़ताल

Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। इस वर्ष एमएलसी के चुनाव की मतदाता सूची में हाथरस ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम शामिल नहीं होने से बीडीसी में भारी रोष व्याप्त है। रविवार को हाथरस ब्लॉक कार्यालय के सामने हाथरस ब्लॉक के बीडीसी भूख हड़ताल पर बैठ गए और शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।वक्ताओं ने कहा कि  इस संबंध में ब्लॉक के बीडीसी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मतदान का अधिकार दिलाए जाने की मांग की थी। 13 फरवरी का तक समय दिया गया, फिर भी मतदान का अधिकार नहीं मिला। डीएम को 14 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी गई, फिर भी किसी अधिकारी ने कोई सुनवाई नहीं। रविवार को हाथरस ब्लॉक के सभी बीडीसी सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। भूख हड़ताल और प्रदर्शन में बीडीसी सदस्य विमलेश देवी, अल्का उपाध्याय, रामवीर सिंह, सोमवीर सिंह, योगेश, माया देवी, संगीता, मनोज देवी, विनोद कुमार, सरोज देवी, पवन कुमार, लखमी चंद्र, महावीर, कमलेश, सुनीता कुमारी, संजेश कुमार, मनोज कुमार, नेम सिंह, राखी देवी, रामपाल सिंह, सुरेश चंद्र, कप्तान सिंह सहित काफी बीडीसी शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें