फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 05:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर  हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30  बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से  घायल हो गए। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने मृतकों के शवों को उनके घर भिजवा दिया।

विज्ञापन



वहीं परिजनों ने आगरा-ग्वालियर मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे के लिए हंगामा किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर  हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़  मौके पर आ गए। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं।
 

हताहत लोग...
नरेश, पुत्र रामनाथ उमर  
रमेश, पुत्र नत्था सिंह  
रणवीर सिंह, पुत्र अमर सिंह 
जबर सिंह, पुत्र सुल्तान सिंह 
विकाश पुत्र, प्रभु दयाल ( आगरा पहुंचने पर मृत्यु) 
एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें