फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस पहुंची पुरानी पेंशन बहाली रथयात्रा, स्वागत किया

Mon, 24 Jul 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड ​स्थित नवग्रह मंदिर गेस्ट हाउस में अटेवा की बैठक को संबो​धित ​करते पदा​धिकारी व मंचा - फोटो : samvad
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले निकाली जा रही पेंशन रथयात्रा रविवार को हाथरस पहुंची। मथुरा रोड स्थित दर्शना फाटक पर परिषद व पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने रथयात्रा का जोशीला स्वागत किया।
विज्ञापन




रथयात्रा नई कलेक्ट्रेट ओढ़पुरा, बस स्टैंड, गुड़हाई बाजार, सासनी गेट, बागला कॉलेज रोड होते हुए नवग्रह मंदिर परिसर पहुंची। वहां विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी हरिकिशोर तिवारी, योगेश त्यागी, संतोष तिवारी व डॉ. नरेश कुमार ने आगामी 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में एकजुट होकर पहुंचने की अपील की।


उन्होंने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था को वापस लेने और पुरानी पेंशन बहाल होने तक संगठन संघर्ष करता रहेगा।



इस मौके पर सरदार सिंह, संजय कुमार सिंह, मिलाप सिंह, महेश भारद्वाज, कमलेश बाबू, रोहनलाल, नाहर सिंह, रोशनलाल, संदीप जैन, सुनहरीलाल गौतम, संजीव कुमार आदि थे। संचालन परिषद के जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें