फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुजुर्ग का शव मिला, हत्या का आरोप

Fri, 16 Jun 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरिया के निकट लक्ष्मी फार्म के पीछे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। शव की शिनाख्त गांव नगला हरिया निवासी प्रेमप्रकाश शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा के रूप में हुई है। वह बुधवार से लापता थे। पुत्र ने पिता का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




लोगों ने बताया कि लक्ष्मी फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में फॉर्म के पीछे एक पोटली नजर आ रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सीओ सुरेंद्र सिंह एवं सीओ हिमांशु एवं प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा मौके पर पहुंच गए। फाॅरेंसिक टीम ने जब पोटली को खोला तो उसमें प्रेमप्रकाश का शव मिला। शिनाख्त होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।



परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हालांकि पुलिस ने वह बाइक भी बरामद कर ली है, जिससे प्रेमप्रकाश घर से निकले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें