फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: निराश्रित गोवंश के हमले से वृद्ध की गई जान, एक घायल

Mon, 17 Apr 2023 10:04 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान गेट पर भैरव मंदिर के निकट सोमवार को निराश्रित गोवंश के हमले से बुजुर्ग सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चेतन प्रसाद (70) पुत्र शोभारम निवासी मुरसान गेट थाना सदर कोतवाली सोमवार सुबह घर से टहलने गए थे। मुरसान गेट पर भैरव मंदिर के पास सड़क पर निराश्रित गोवंश आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच निराश्रित गोवंश ने चेतन और मधुगढ़ी निवासी अरुण कुमार पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने निराश्रित गोवंशों को भगाकर चेतन और अरुण को सड़क से उठाया।
मामले की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान चेतन प्रसाद ने दम तोड़ दिया। जबकि अरुण कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बुजुर्ग का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें