कासगंज रोड स्थित अगसौली पुलिस चौकी के समीप रात्रि में वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
मंगलवार की रात्रि 12 बजे के लगभग अगसौली पुलिस चौकी के समीप सड़क पर किसी वाहन ने 60 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त भंवर सिंह पुत्र सितार पहलवान निवासी गिहारा बस्ती अगसौली के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद