ओएचई तार का बंडल चोरी होने के बाद जानकारी छानबीन करती आरपीएफ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बदमाशों ने कस्बा मेंडू में बने यार्ड में रखे ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार को पार कर दिया। ताला टूटा देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। आरपीएफ ने वहां काफी देर तक पड़ताल की। स्टोर के अधिकारियों की तहरीर पर हाथरस आरपीएफ इस मामले में मुकदमा दर्ज करेगी।
उल्लेखनीय है कि कस्बा मेंडू में रेलवे का यार्ड बना हुआ है। इस यार्ड में ट्रायल इंजन खड़ा रहता है। बृहस्पतिवार को यार्ड का ताला टूटा देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। आरपीएफ भी पहुंच गई। आरपीएफ ने काफी देर तक जांच की। साथ डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के पास चेकिंग की। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि ओएचई का कितना तार पार हुआ है। आरपीएफ द्वारा स्टोर के अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।