जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण करतीं जिला न्यायाधीश, डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : samvad
जिला जज मृदुला कुमार, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा तथा पुलिस देवेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विचाराधीन बंदियों से बात कर उनकी हिस्ट्री टिकटों को देखा और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए।
इस दौरान जिला जज ने बंदियों से कहा कि यदि किसी बंदी के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है तो वह जेल अधीक्षक के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित कर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर अधिकारियों ने रसोईघर, पाठशाला, चिकित्सालय और बंदियों की बैरकों का निरीक्षण किया। संवाद