फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मेला श्री दाऊजी महाराज का होगा श्रीगणेश

विज्ञापन
मेले में सजती दुकानें। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बृज क्षेत्र का प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महराज बुधवार गणेश चतुर्थी के दिन अनौपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। मेले की औपचारिक शुरुआत दो सितंबर से होगी। मेला स्थल पर दुकानदार व खेल-तमाशों वाला का आना शुरू हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
बुधवार की सुबह एनसीसी, स्काउट रैली मेला परिसर पहुंचेगी। गणेश पूजन के साथ ध्वज पूजन होगा और विद्यार्थियों को लड्डू वितरित किए जाएंगे। मेला रिसीवर शिविर में दोपहर को गुरुजनों का सम्मान होगा। शहर के कमला बाजार स्थित कामेश्वर मंदिर से वेद भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी और शाम को यह शोभायात्रा भी वेद भगवान शिविर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को कबड्डी प्रतियोगिता होगी और रात्रि में देवी जागरण होगा। मंगलवार को पूरे दिन स्थानीय प्रशासन मेले की तैयारी में जुटा रहा। वैसे मेला का औपचारिक उद्घाटन चार सितंबर को होगा और इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें