फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी मरीजों की टीबी की जांच कराने के दिए निर्देश

Thu, 03 Aug 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते सीएमओ। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान व महौ का निरीक्षण किया। कमियां पाए जाने पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को इनमें सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी मरीजों की टीबी की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




सीएमओ डॉसबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पहुंचे। यहां निरीक्षण के समय साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन, चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रवीर, अन्य चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अपने ब्लॉक से संबंंधित समस्त सीएचओ, आशा कार्यकर्ताओं के साथ आईएमआई अभियान/सत्र की बैठक कर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करने के निर्देश दिए। माइक्रोप्लान की स्थिति संतोषजनक मिली। आयुष्मान मित्र चंद्रभान से शेष आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि ब्लॉक मुरसान में ११५७० आयुष्मान कार्ड बनना शेष हैं। सीएमओ ने आयुष्मान मित्र को 12 अगस्त तक लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया।




महौ सीएचसी पर सीएमओ को बताया गया कि यहां प्रतिदिन लगभग 150-160 मरीज उपचार के लिए आते हैं। निरीक्षण के समय तक 146 मरीजों को परामर्श दिया जा चुका था। सीएमओ ने डॉ. प्रशांत को ओपीडी के 10 फीसदी मरीजों की टीबी की जांच करवाने के निर्देश दिए। आयुष्मान मित्र सोनपाल सिंह ने बताया कि महौ सीएचसी के अंतर्गत 5381 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनना शेष हैं।
विज्ञापन




सीएमओ ने उन्हें भी 12 अगस्त तक लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी को आईएमआई अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता एवं संगिनी से गांव में सर्वे करवाकर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि सत्र से एक दिन पूर्व आशा कार्यकर्ता ग्राम में लाभार्थी के घर जाकर बुलावा पर्ची देकर सत्र में आने के लिए सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें