हाथरस। पीसी बागला कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने गांव नगला कुंवरजी में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा की। घर-घर जाकर भी मतदान का महत्व बताया गया। रैली के बाद प्राथमिक विद्यालय नगला कुंवरजी में विचार गोष्ठी हुई, जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान उदय सिंह, सुनील कुमार, बालकृष्ण यादव, डॉ. देवदत्त सिंह, जेपी शर्मा व अशोक उपाध्याय ने कार्यक्रम को सराहा।