फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बसों में खुले पैसे की नहीं होगी चिंता, ईटीएम से ले सकेंगे टिकट, UPI से हाेगा भुगतान

Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रोडवेज परिवहन निगम की बस में अब ईटीएम मशीन से यात्री पेटीएम, गूगल पे, फोन पे व भीम एप आदि  टिकट ले सकता है। यात्री और परिचालक के बीच खुले पैसे को लेकर झंझट भी नहीं होगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब जेब में न तो खुले पैसे रखने पड़ेंगे और न ही पर्स में रूपए । बस में सफर करने वाले यात्री यूपीआई के जरिये ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा से यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम ने बसों में टिकट के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है।। अब क्यूआर कोड पर आधारित यूपीआई के जरिये यात्री टिकट ले सकेंगे। पेटीएम, गूगल पे, फोन पे व भीम एप के जरिये नई ईटीएम के जरिये यात्री ऑनलाइन टिकट ले सकेंगे। विभाग की प्लानिंग है कि क्यूआर कोड से भुगतान लेने वाले परिचालकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस पर एआरएम शशी रानी का कहना है कि बसों में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। अब परिचालक व यात्रियों के बीच खुले पैसे को लेकर झंझट नही होगा।

ईटीएम से पैमेंट होते ही निकलती है टिकट
जैसे ही यात्री को टिकट लेनी होगी, वह परिचालक के पास मौजूद ईटीएम यानी इलेक्ट्रोिनिक  िटकटिंग मशीन की स्क्रीन से  क्यूआर कोड स्केन करेगा। उसके बाद जहां तक की भी वह टिकट चाहता है, उसकी राशि  दिखाने लगती है। यात्री पेटीएम, गूगल पे, फोन पे  आदि से ऑनलाइन पैमेंट कर सकता है। उतने ही पैसे देने होंगे, जितने का टिकट है। ईटीएम मशीन से यात्री पास के सही और फर्जी होने का भी पता चल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें