फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब दूसरे राज्यों में भी फिटनेस जांच करा सकेंगे वाहन स्वामी, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

Mon, 10 Apr 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

व्यवसायिक वाहनों की प्रत्येक तीन और दो साल में फिटनेस जांच करानी पड़ती है। वाहन स्वामी एक बार वह अपने पंजीकृत जिले में तो दूसरी बार कहीं अन्य जगह फिटनेस टेस्ट करा सकेंगे। इस दौरान शर्त यह रहेगी कि एक बार यदि किसी दूसरे जिले या राज्य में फिटनेस टेस्ट कराया तो अगली बार अपने मूल पंजीकृत जिले में ही यह परीक्षण करना होगा।
विज्ञापन
वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि किसी दूसरे राज्य या जिले में वाहन लेकर गए हैं और फिटनेस की अवधि समाप्त होने वाली है तो वाहन स्वामी उसी जिले व राज्य में अपने वाहन की फिटनेस करा सकेंगे। यह व्यवस्था व्यवसायिक वाहनों के लिए की गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि व्यवसायिक वाहनों की प्रत्येक तीन और दो साल में फिटनेस जांच करानी पड़ती है। वाहन स्वामी एक बार वह अपने पंजीकृत जिले में तो दूसरी बार कहीं अन्य जगह फिटनेस टेस्ट करा सकेंगे। इस दौरान शर्त यह रहेगी कि एक बार यदि किसी दूसरे जिले या राज्य में फिटनेस टेस्ट कराया तो अगली बार अपने मूल पंजीकृत जिले में ही यह परीक्षण करना होगा। कैबिनेट की बैठक में मोटर नियमावली 1998 के नियम 39 में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

इस व्यवस्था से जिले से करीब चार हजार वाहन स्वामियों को लाभ होगा। फिटनेस के दौरान यह भी देखा जाएगा कि वाहन हांफने के साथ धुंआ तो नहीं उगल रहा है, क्योंकि हाथरस जिला टीटीजेड क्षेत्र में आता है, इसलिए परिवहन विभाग का यहां प्रदूषण की रोकथाम पर खासा ध्यान है। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि वाहनों की फिटनेस से संबंधित आदेश नहीं आया है। जैसे ही आदेश आएगा, उस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें