फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 22 Feb 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
तहसील सदर पर धरना देते अधविक्ता।संवाद
विज्ञापन
तहसील सदर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं को धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर का तबादले नहीं हो जाता प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान तहसील सदर के कार्यालय भी बंद रहे।
विज्ञापन


सदर तहसील के अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील सदर हाथरस में कोई भी काम बिना रुपयों के नहीं किया जा रहा। तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिलाधिकारी को भी इससे अवगत करा दिया था लेकिन डीएम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।


कल समाधान दिवस में एडीएम का भी घेराव कर ज्ञापन सौंपा था। आश्वासन भी मिला लेकिन अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई है।


धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष मुन्नालाल निमेष और संचालन सचिव पवन शर्मा पिंकी बाबू ने किया। मौके पर सुरेश चंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ,देवेंद्र कुमार पचौरी, योगेंद्र कुमार मोहता, अशोक कुमार शर्मा, जेपी जैसवाल, प्रमोद गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें