फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कंप्यूटर में दक्ष होंगी कस्तूरबा विद्यालय की बेटियां

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली करीब 600 बेटियों को अब कंप्यूटर शिक्षा में भी दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच-पांच लाख रुपया का बजट जारी किया गया है।
इस धनराशि से स्कूलों में कंप्यूटर लैब का संचालन शुरू होगा। इसकी निगरानी सीडीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी विद्यालयों में इसी माह कंप्यूटर लैब की स्थापना हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सात ब्लॉकों में से छह विकास खंडों में एक- एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय है। इन स्कूलों में 100-100 छात्राएं आवासीय रूप में शिक्षा ग्रहण करतीं हैं। यहां कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है, ऐसे में सभी छात्राओं को अब कंप्यूटर शिक्षा का व्यवहारिक ज्ञान भी मिलेगा।
अभी तक इन्हें सिर्फ कंप्यूटर की जानकारी दी जाती थी। अब इसके लिए विद्यालयों में संसाधन युक्त कंप्यूटर लैब स्थापित होंगी। हर स्कूल में बनने वाली इस लैब में छह-छह कंप्यूटर सेट लिए जाएंगे।
इसमें छह कंप्यूटर के साथ ही छह यूपीएस, छह स्पीकर, छह हेडफोन, एक मल्टी फंक्शनर प्रिंटर लेना है। इस पर 4.50 लाख का खर्च होगा। इसके अलावा 50 हजार रुपये से कंप्यूटर कक्ष की रंगाई- पुताई, विद्युत वायरिंग, ब्राडबैंड, इंटरनेट या वाईफाई कनेक्शन, कंप्यूटर टेबल, कुर्सी, पर्दा, ट्यूब लाइट, पंखे आदि भी खरीदे जाएंगे।
सीडीओ की अध्यक्षता में गठित हुई कमेटी
कंप्यूटर लैब की स्थापना के कार्य की निगरानी सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। इस कमेटी के अध्यक्ष सीडीओ व संयोजक सचिव बीएसए हैं।
इसके अलावा एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, डीएम की ओर से नामित तकनीकी विशेषज्ञ व नामित एक अधिकारी के साथ ही बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक सदस्य होंगे।
विज्ञापन

समिति सामग्री की जैम पोर्टल के क्रय के साथ ही उनकी स्थापना व संचालन की व्यवस्था देखेगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने की पहल विभाग में शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें