फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद में 28 जर्जर मकान मालिकों को नोटिस जारी

Thu, 12 Sep 2024 03:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से लगातार हो रहे हादसों को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने बुधवार को 28 जर्जर मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में जर्जर मकानों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन मकान मालिकों को यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि जर्जर मकान से किसी भी प्रकार की जनहानि होती है तो उसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन

यह जर्जर मकान कूपा गली, कूपा रोड, मोहल्ला चावड़ वाला, तहसील परिसर, गली पंडितान, सलेमपुर तिराहा, शिव गली, कश्यप नगर, मोहल्ला व्यापारियान, मोहल्ला मिर्जापाड़ा, मोहल्ला इमलियान, भूत हवेली, प्रगतिपुरम, डाकखाना रोड, निरंजन बाजार आदि जगह स्थित हैं और हादसों को न्योता दे रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि 30 अगस्त को कराए गए सर्वे के बाद भवन जर्जर होना पाया गया है। इन मकान स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने भवन की तत्काल आवश्यक मरम्मत करा लें या ऐसी रीति से कार्य कराएं, जिससे इस भवन की वर्तमान स्थिति की वजह से किसी भी व्यक्ति या संपत्ति के लिए संकट खड़ा न हो। अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा 28 जर्जर मकान के मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें