फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना मान्यता चल रहे विद्यालय के खिलाफ नोटिस जारी

Sun, 28 Jul 2024 04:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड सिकंदराराऊ में बिना मान्यता चल रहे श्री सुरेश चंद्र पब्लिक स्कूल अगसौली के संचालक को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। बीएसए ने तत्काल इस विद्यालय का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए हैं। मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी सिकंदराराऊ ने 22 जुलाई को अपनी जांच आख्या में कहा है कि स्कूल का नाम एसआरवीएस माधुरी के स्थान पर श्री सुरेशचंद्र शर्मा पब्लिक स्कूल अगसौली का नाम बताया गया। विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। सुरक्षा के मानक भी विद्यालय में नहीं पूरे नहीं हो रहे हैं।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी से अभद्रता कर दी। विद्यालय संचालक मान्यता संबंधी साक्ष्य व अभिलेख भी खंड शिक्षाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाए। बीईओ ने कहा है कि इससे स्पष्ट है कि इस विद्यालय का संचालन बिना मान्यता के हो रहा है। बीएसए ने संचालकों को चेतावनी देते हुए विद्यालय का संचालन बंद कर सूचना बीएसए स्वाति भारती ने कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें