फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में किसानों की सुनने वाला कोई नहीं

Sat, 30 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सीनियर आईएएस एवं पूर्व प्रमुख सचिव  सूर्यप्रताप सिंह ने शनिवार को गांव ऐंहन में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व उनका दर्जनों लोगों ने जोशीला स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें तलवार भेंट की गई। आईएएस सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसान तड़प रहा है ,कोई भी किसानों की सुनने वाला प्रदेश में दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने गन्ना किसानों के बारे में कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए मुआवजा भेजा है, लेकिन राज्य सरकार मुआवजे को किसानों तक पहुंचाना ही नहीं चाहती है। बुंदेलखंड में किसानों की हालत ज्यादा खराब है। युवा बेराजगार घूम रहा है। उन्होंने जाति व्यवस्था को लेकर कहा कि कोई भी जाति बुरी नहीं है। जातियों के बंधन को तोड़ना है। उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों से कहा कि अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन करें। इस मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक अनिल सिसौदिया, रामवीर सिहं परमार, बच्चू सिंह सिसोदिया, कैलाश पौनियां, प्रशांत कौशिक, राकेश सिंह चौहान, रामकुमार, उमाकांत पुंढीर, विवकेशील राघव, दिनेश, दुर्गेश सिंह सेंगर, ललित राना के अलावा सैकडों लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें