मृतक आस मोहम्मद के बच्चे व अन्य परिजन पोस्टमार्टम गृह पर विलाप करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की देर शाम से लेकर देर रात तक मृतक आस मोहम्मद के परिजन विलाप करते रहे। उसने अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ा है। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद परिजनों का कहना था कि गुरुवार को हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल आस मोहम्मद को जब जिला अस्पताल लेकर आया गया तो वहां से उसे रेफर कर दिया गया लेकिन रुपयों इंतजाम न होने की वजह से वह लोग उसे अलीगढ़ व अन्य किसी बड़े शहर नहीं ले जा पाए और वापस घर ले आए। यहां जब और ज्यादा उसकी हालत बिगड़ी तो फिर जिला अस्पताल लेकर आए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का यह भी आरोप था कि हमलावर दंबग हैं और उन्हीं के परिवार के हैं। इधर, कोतवाली निरीक्षक मुरसान का कहना था कि रात्रि में इसी गांव के सुबराती व अन्य के खिलाफ तहरीर मिल गई है और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।