फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No road No vote: 22 गांवों में लगाए रोड नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर, सोए जनप्रतिनिधियों के लिए प्रदर्शन शुरू

Tue, 27 Jun 2023 08:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस -जलेसर रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने 22 गांवों में जाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर लगा दिए हैं। 28 जून को इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें इस मार्ग से आवागमन करने वाले सभी गांवों के लोग सहभागिता करेंगे। 
विज्ञापन
रोड नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस -जलेसर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर जलेसर रोड स्थित गांव भिलोखरी के चौराहे पर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने 22 गांवों में जाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर लगा दिए हैं। 28 जून को इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें इस मार्ग से आवागमन करने वाले सभी गांवों के लोग सहभागिता करेंगे। 

विज्ञापन




ग्राम प्रधान भोपतपुर योगेंद्र सिंह ने कहा कि 28 जून को होने वाला धरना-प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टरों में भरकर इस धरने में सहभागिता करेंगे और सोते हुए जनप्रतिनिधियों को जगाने का काम करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित जनता की आवाज नहीं सुनी और धरना-प्रदर्शन स्थल पर आकर समस्या का समाधान नहीं किया तो राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना घर-घर जाकर जन जागरण का कार्य करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नितिन सिंह शेखावत, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, रामकुमार गौतम, देवेंद्र तोमर, अशोक परमार, राजकुमार सिंह, सुरेश सिंह, सतीश शर्मा, सत्येंद्र गौतम, अमर सिंह सिसोदिया, नवीन कुमार, दिनेश कुमार, उदयवीर सिंह, नेपाल, राकेश यादव, पिंकी यादव, बृजमोहन मदनावत, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें