फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शहर में नो एंट्री सिस्टम फेल, बड़े वाहनों से लगता है जाम

विज्ञापन
नजिहाई बाजार में लगा जाम।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस की ओर से बनाया गया नो एंट्री सिस्टम पूरी से फेल है। शहर के मुख्य बाजारों में दिन भर बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस प्रशासन की ओर से नो एंट्री सिस्टम लागू कर रखा है। इस सिस्टम के तहत सुबह से 9 बजे से शाम 8 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हैं, ताकि शहर के बाजारों में जाम की समस्या न हो। मुख्य बाजार गुडहाई, नजिहाई, घंटाघर, सहित अन्य बाजारों में दुकानों पर दिन में ही भारी वाहनों से सामान की लोडिंग व अनलोडिंग होती है। इस कारण इन बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


शहर के बाजारों में भारी वाहनों को प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए, जिससे कि शहर में जाम की समस्या को कम किया जा सके।
प्रेमशंकर, राहगीर।

भारी वाहनों के प्रवेश के कारण शहर में अक्सर जाम लगा रहता है। वहीं बड़े वाहनों के कारण कभी कभी तो जाम में घंटों गुजर जाते हैं।
महादेव, राहगीर।

शहर में मुख्य चौराहों पर नो एंट्री सिस्टम होना चाहिए। नो एंट्री सिस्टम पूरी तरह से फेल है। इस कारण बड़े वाहन शहर में अंदर आ जाते हैं।
लोकेश, राहगीर ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें